डॉक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन

 

ओपन डोर,पटना,दुर्गेश मोहन

पटना। समस्तीपुर जिला अंतर्गत चकवेदौलिया निवासी स्व. डा. ब्रजनंदन मिश्र के ज्येष्ठ सुपुत्र व जाने माने चिकित्सक डाक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन गत दिनों पटना के इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। स्व. मिश्र आजीवन निर्धन रोगियों की सेवा करते रहे। उनकी अंत्येष्टि दरभंगा जिला अंतर्गत सहसराम स्थित मटियारा घाट पर संपन्न हुई। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र विभूति मोहन मिश्र ने दी। वे अपने पीछे दो पुत्र ,एक पुत्री ,पोता ,पोती, नाती ,नातिन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More
News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More
News

लक्ष्य की ओर गतिमान दीपशिखा

‘प्रेरणा गोष्ठी’ का आयोजन, नवोदित रचनाकारों को मिला वरिष्ठ कवियों का आशीर्वाद। हरिद्वार . दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच, हरिद्वार की काव्य गोष्ठी राजलोक विहार में सम्पन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ0 मीरा भारद्वाज ने की।संचालन डाॅ0 सुशील कुमार त्यागी अमित ने और सरस्वती वंदना वृंदा शर्मा ने की। इस अवसर पर स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल […]

Read More