सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते ही मालामाल हो जाते हैं किंग कोहली, जानिए कितना पैसा कमाते हैं पूर्व भारतीय कप्तान | Virat Kohli earns so many crores by sharing a post on social media?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से हैं, जिनके चाहने वाले पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। क्रिकेट के मैदान पर तो विराट ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन हाल ही विराट ने एक ऐसा रिकॉर्ड हासिल किया जिसे आज तक कोई क्रिकेटर अपने नाम नहीं कर सका था। विराट ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर 50 मिलियन (5 करोड़) फॉलोवर्स पूरे किए। इसके साथ ही वो दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने यह कारनामा किया है।  

ऐसे में विराट के सभी फैंस यह जरुर सोच रहे होंगे कि आखिर विराट कोहली सोशल मीडिया से कितने पैसे कमाते होंगे? ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट से करोड़ो रुपये कमाते हैं। विराट के सोशल मीडिया पर 31 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं। जिनमें इंस्टाग्राम पर 211 मिलियन, ट्वीटर पर 50 मिलियन और फेसबुक पर 49 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। विराट की हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग कमाई होती है।
 
इंस्टाग्राम से कमाते हैं इतने करोड़

इसी साल हूपर्स ने इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी की थी, जिसके अनुसार विराट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर करोड़ो रूपये कमाते हैं। विराट एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट से 1,088,000 डॉलर ( करीब 8.69 करोड़ रुपये) कमाते हैं। विराट इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में देश में सबसे आगे है, जबकि दुनिया में वो 14वें पायदान पर आते हैं। इस मामले में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। 

ट्वीटर से भी कमाते हैं करोड़ों

वैसे देखा जाए तो ट्वीटर पर किसी के फॉलोवर्स उतने ज्यादा नहीं होते हैं। लेकिन यहां भी विराट के 50 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं, जबकि फेसबुक पर भी 49 मिलियन फॉलोवर्स हैं। साल 2020 में जारी रिपोर्ट के अनुसार विराट उस समय फेसबुक पर एक पोस्ट से 350,101 डॉलर ( करीब 2.5 करोड़ रूपये) कमाते थे। तब  उनके फॉलोवर्स की संख्या 34 मिलियन थी और अब 50 मिलियन के करीब है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट की फेसबुक से कमाई लगभग  दोगुनी हो गई होगी। 

खराब दौर से फॉर्म में लौटे हैं विराट 

बीते 6 महीनों से विराट खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और तीन सालों कोई भी इंटरनेशनल सेंचुरी नहीं लगा सके थे। लेकिन हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में विराट अपने पुराने अंदाज में नजर आए। विराट ने इस टूर्नामेंट में तीन साल बाद इंटरनेशनल मैचों में शतक जड़ा। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके साथ ही विराट सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले 71 शतकों के साथ रिकी पॉन्टिंग के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sports

श्रीलंका व पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही ये मिस्ट्री गर्ल, फैन्स हुए दीवाने

  डिजिटल डेस्क। दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें बीते रविवार को एशिया कप फाइनल मुकाबले पर थी। श्रीलंका व पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच का आनंद लेने के लिए बहुत से क्रिकेट प्रेमी भी मैदान पर पहुंचे थे। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी। जिसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से […]

Read More
Sports

पेप गार्डियोला बोले, जॉन स्टोन्स डॉर्टमुंड का सामना करने के लिए फिट

  डिजिटल डेस्क। डॉर्टमुंड के खिलाफ होने वाले चैंपियंस लीग मैचों से पहले मैनचेस्टर सिटी को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि जॉन स्टोन्स मंगलवार को प्रशिक्षण पर लौट आए हैं और डॉर्टमुंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। पेप गार्डियोला की टीम ने 14 सितंबर को चैंपियंस लीग अभियान के मैच डे 2 डॉर्टमुंड […]

Read More
Sports

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी पहचान खो दी है

  डिजिटल डेस्क। केन विलियम्सन की टीम के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के एक साल बाद न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रैग कमिंग ने कड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी पहचान खो दी है। भारत के खिलाफ पिछले वर्ष इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ऐतिहासिक खिताबी जीत […]

Read More