रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

 

डिजिटल डेस्क। रूस और यू्क्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जानलेवा हमला हुआ है। हालांकि पुतिन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यूरो वीकली न्यूज ने पुतिन पर हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि उनके काफिले का रास्ता रोककर उन पर हमले की कोशिश की गई है।

इस पूरे मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट चुकी हैं। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे कई कर्मचारी सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुतिन पर इस तरह का हमला पहली बार नहीं हुआ है। साल 2017 में उन्होंने खुद जानकारी दी थी कि किस तरह से 5 बार जानलेवा हमले में उनकी जान बची थी।

ऐसे हुई घटना

यूरोवीकली की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन अपने आवास से कुछ ही दूरी पर थे कि उनके बाएं कार के पहिए पर कोई चीज अचानक टकराया। उसी दौरान उनकी सुरक्षा में लगी एक कार को एंबुलेंस ने रोक लिया। अचानक इस बाधा के बाद दूसरी सुरक्षा में लगी कार भटक गई। इस पूरे मामले को लेकर रूसी मीडिया ने अभी कुछ साफ नहीं किया है क्योंकि वह पर मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाती है। यूरोवीकली के मुताबिक, पुतिन पर लगातार हमले की संभावना बढ़ने की वजह से वह डिकॉय मोटरकेड में सफर करते हैं। पुतिन पर हमले की खबर के बाद दुनियाभर में हलचल तेज हो गई है।

सुरक्षा में हुई चूक

सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुतिन की सुरक्षा में चूक का काफी गंभीर मामला है। इस मामले में लापरवाही बरतने के कारण पुतिन की सुरक्षा में लगे कई सुरक्षाकर्मियों को  गिरफ्तार भी किया गया है। बताया ये भी जा रहा है कि जिन सुरक्षा गार्डो ने पुतिन के आने-जाने को लेकर जासूसी की थी। उन्हें तत्काल प्रभाव से सुरक्षा से हटा दिया गया है।

जीवीआर टेलिग्राम चैनल ने दावा किया है कि पुतिन सुरक्षा खतरे को देखते हुए एक झांसा देने वाले सुरक्षा दस्ते के साथ घटना के समय अपने आवास पर जा रहे थे। उनके इस काफिले में 5 हथियारबंद कारें थीं, जिसमें तीसरी कार में पुतिन मौजूद थे। हालांकि हमले में पुतिन व सुरक्षादलों को किसी भी तरह की क्षति की खबर नहीं है।

एससीओ में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब वह एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए समरकंद की यात्रा पर जा रहे हैं। वहां वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी व राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर टिकी है। दिलचस्प बात यहा है कि वॉशिंगटन भी इस मुलाकात पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

International

अथ मोदी-बाइडेन वार्ता माहात्म्य

  – ऋषभदेव शर्मा 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुँचते ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी बातचीत दोनों देशों के आपसी रिश्तों के सुखद भविष्य का संकेत कही जा सकती है। यों तो चर्चा कई अहम मुद्दों पर हुई, लेकिन ज़्यादा ज़ोर इस पर रहा कि भारत […]

Read More
International

एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य

  – ऋषभदेव शर्मा जी-20 नेताओं का 18वाँ शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। इस मौके पर दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के ये नेतागण अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे वै0श्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साथ बैठेंगे। शिखर सम्मेलन का […]

Read More
International

वैश्विक आतंकवाद पर आभासी चोट!

ऋषभदेव शर्मा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के आभासी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुचित ज़ोर देकर वैश्विक आतंकवाद का मुद्दा उठाया। इसके महत्व और प्रासंगिकता से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन यह भी उतना ही सच है कि जब तक पाकिस्तान आतंकियों की पनाहगाह और चीन पाकिस्तान का सरपरस्त […]

Read More