मन समर्पित, तन समर्पित

मन समर्पित, तन समर्पित,
और यह जीवन समर्पित।
चाहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूँ।

माँ तुम्‍हारा ऋण बहुत है, मैं अकिंचन,
किंतु इतना कर रहा, फिर भी निवेदन-
थाल में लाऊँ सजाकर भाल मैं जब भी,
कर दया स्‍वीकार लेना यह समर्पण।

गान अर्पित, प्राण अर्पित,
रक्‍त का कण-कण समर्पित।
चाहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूँ।

माँज दो तलवार को, लाओ न देरी,
बाँध दो कसकर, कमर पर ढाल मेरी,
भाल पर मल दो, चरण की धूल थोड़ी,
शीश पर आशीष की छाया धनेरी।

स्‍वप्‍न अर्पित, प्रश्‍न अर्पित,
आयु का क्षण-क्षण समर्पित।
चाहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूँ।

तोड़ता हूँ मोह का बंधन, क्षमा दो,
गाँव मेरी, द्वार-घर मेरी, ऑंगन, क्षमा दो,
आज सीधे हाथ में तलवार दे-दो,
और बाऍं हाथ में ध्‍वज को थमा दो।

सुमन अर्पित, चमन अर्पित,
नीड़ का तृण-तृण समर्पित।
चाहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूँ।

-रामावतार त्यागी

5 thoughts on “मन समर्पित, तन समर्पित

  1. Wow, superb blog layout! How long have you ever been running a blog for?
    you make running a blog glance easy. The whole look of your site is
    wonderful, as well as the content! You can see similar here sklep online

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कविता

मां

जगत की धरोहर : मां मां प्यार का संगम है । इनसे सारे कार्य सफल हैं । ये बच्चों को चलना और बोलना सिखाती। ये बच्चों को पढ़ना और खेलना सिखाती। आप बच्चों को बनाती नेक इंसान । ये शिक्षित होकर करते राष्ट्र का कल्याण। मां प्यार का संगम है। इनसे सारे कार्य सफल हैं। […]

Read More
साहित्य

समावेशी साहित्य संस्थान की केंद्रीय कार्यकारी समिति की आभासी बैठक संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान की केंद्रीय कार्यकारी समिति की आभासी बैठक का आयोजन डॉ. अखिलेश कुमार निगम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम उमेश कुमार प्रजापति ने अपने कुशल मंच संचालन में विगत बैठक की कार्यवाही को पढ़ा गया और आज की बैठक का उद्देश्य बताया। आज की बैठक में समावेशी साहित्य संस्थान के […]

Read More
कविता

डॉक्टर श्रीरंजन सूरिदेव

  सरस्वती सारस्वत वरद पुत्र को, मेरा शत _शत नमन । आपने साहित्य से अगाध प्यार कर , किया साहित्य सृजन । साहित्य सृजित कर, किया नाम रोशन । साहित्य जगत में , आपकी प्रतिभा थी, विलक्षण । आपका नाम गूंजता कण_कण, आपथे सफल, विद्वतजन । आपके प्रशंसक थे , सकल पाठकगण। श्रीरंजन थे , […]

Read More