दि ग्राम टुडे के नवरात्र स्पेशल फायकू विशेषांक का आनलाइन लोकार्पण

देहरादून।  दि ग्राम टुडे के नवरात्र स्पेशल फायकू विशेषांक का आनलाइन लोकार्पण मुख्य अतिथि साहित्यकार अमन त्यागी, विशिष्ट अतिथि डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’, सतेन्द्र शर्मा ‘तरंग’ और संपादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने किया।
मुख्य अतिथि, फायकू के प्रवर्तक,अमन त्यागी ने कहा कि सहज और सरल ढंग से नौ शब्दों में अपनी बात कहने के लिए फायकू सर्वोत्तम विधा है। इस विधा में नवरात्र पर्व पर यह विशेषांक आना बहुत ही महत्वपूर्ण है। फायकू के विकास में दि ग्राम टुडे का यह अंक एक मील का पत्थर होगा। कार्यक्रम अध्यक्ष शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने कहा कि हमारी भावना फायकू जैसी सशक्त विधा के प्रचार प्रसार में अपना गिलहरी योगदान देने की रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ने कहा कि समर्पण भाव से तीन पंक्तियों में नौ शब्दों में फायकू की सफल रचना करके रचनाकारों ने सिद्ध कर दिया है कि यह विधा लोकप्रिय है और इसका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। कार्यक्रम का सफल संचालन आर. जे. अक्षि त्यागी ने किया।
उल्लेखनीय है कि दि ग्राम टुडे के फायकू विशेषांक में देवी मैया और नवरात्र विषयक फायकू शामिल किए गये है। जिनमें कनक पारख,पवन कुमार सूरज, सतेन्द्र शर्मा तरंग, रंजना हरित, पंडित राकेश मालवीय मुस्कान, डॉ सारंगा देश असीम, पंडित धर्मानंद त्रिपाठी गुरु, वर्तिका अग्रवाल वरदा, लक्ष्मी सिंह,संजय प्रधान, डॉ. वीना गर्ग, डॉ मंजू गुप्ता,अशोक विश्नोई, डॉ.भूपेन्द्र कुमार, सीता त्रिवेदी,शुभा शुक्ला निशा,रेनू बाला सिंह, निर्मला जोशी निर्मल,सत्य प्रकाश शर्मा सच, अनुजा दुबे पूजा, योगिता चौरसिया प्रेमा, मनीषी सिन्हा,सुमन प्रभा,नवनीता दुबे नूपुर, विनीता चौरसिया, सुषमा श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव राज,सुखमिला अग्रवाल भूमिजा,अमन कुमार त्यागी,ईश्वर चंद्र जायसवाल, नरेश सिंह नयाल,  डॉ रेखा सक्सेना, सुशीला शर्मा, मैत्री मेहरोत्रा मैत्री, अक्षि त्यागी,  डॉ अनिल शर्मा अनिल, डॉ कुसुम चौधरी, मीना जैन, डॉ पुष्पा सिंह, डॉ घनश्याम बादल, मीना दुगड़, नवीन जैन अकेला आदि के फायकू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहित्य

समावेशी साहित्य संस्थान की केंद्रीय कार्यकारी समिति की आभासी बैठक संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान की केंद्रीय कार्यकारी समिति की आभासी बैठक का आयोजन डॉ. अखिलेश कुमार निगम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम उमेश कुमार प्रजापति ने अपने कुशल मंच संचालन में विगत बैठक की कार्यवाही को पढ़ा गया और आज की बैठक का उद्देश्य बताया। आज की बैठक में समावेशी साहित्य संस्थान के […]

Read More
फायकू

फायकू नव वर्ष

  नव वर्ष में अद्भुत समाचार है ताजा तुम्हारे लिए। सारी दुनिया रहे हर्षित सभी गाए गुणगान तुम्हारे लिए । नव वर्ष हो खुशहाल इंसान हो प्रेरित तुम्हारे लिए । भाईचारे का देता पैगाम यह करता आनंदित तुम्हारे लिए । दुनिया में हो चर्चाएं मनोरंजन और ज्ञान तुम्हारे लिए। नव वर्ष प्यार बढ़ाए श्रेष्ठता का […]

Read More
साहित्य

भागलपुर ने दी राष्ट्रकवि दिनकर को ख्याति

कुमार कृष्णन भागलपुर से ही राष्टकवि रामधारी सिंह दिनकर को ख्याति मिली। इसे उन्होंने स्वयं स्वीकार किया है। उनके मुताबिक- ” 1933 में सुप्रसिद्ध इतिहासकार काशी प्रसाद जायसवाल नें भागलपुर में बिहार प्रादेशिक हिन्दी साहित्य सम्मेलन का सभापतित्व किया था।इसके आयोजक थे पं शिवदुलारे मिश्र अपनी कविता ‘हिमालय’ ‘के प्रति’ उपकार मानता हूं। जनता में […]

Read More