सोरेन कैबिनेट में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण प्रस्ताव पास, सीएम ने कहा 1932 का खतियान लागू  हो | 27 percent OBC reservation proposal passed in Soren cabinet, CM said 1932 letter should be implemented

डिजिटल डेस्क,रांची। संकट के बादल देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट बैठक में  ओबीसी आरक्षण को 27 प्रतिशत करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। जिसे सभी लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।

सूबे के मुखिया सोरेन ने कहा है कि हमारी राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य में 1932 का खतियान लागू  हो और ओबीसी को 27% आरक्षण मिले साथ ही कर्मचारियों को उनका अधिकार मिले। राज्य की जनता ने कैबिनेट फैसले को सराहा है। 

 

सीएम सोरेन जिनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर निर्णय आना बाकी है। इसी बीचे सीएम सोरेन ने मीडिया को से कहा कि हमारी सरकार को कोई हिला नहीं सकता। सभी के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं, सभी के साथ सरकार न्याय करेगी। इस दौरान सीएम ने विपक्ष की भाजपा पार्टी पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा हमारे विपक्ष के साथी वातावरण में दूषित हवाओं को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे हमारे कर्मचारी काफी डरे हुए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

विनोबा, राजेंद्र प्रसाद एवं शास्त्री जी की ईमानदारी पर उठ रहे सवाल: कहां तक जायज?

    निमिषा सिंह चंद दिनों पहले गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली में वरिष्ठ गांधीवादी राजगोपाल जी द्वारा कहा गया एक वक्तव्य आज यथार्थ होता दिख रहा है “मौजूदा समय में सामाजिक काम करने वाले लोगों को देशद्रोही घोषित किया जा रहा है। हम सब अपनी जगह ढूंढ रहे हैं कि काम कैसे होगा? उसको तलाशने […]

Read More
Politics

मानसून सत्र के पहले दिन विधानभवन में विधायकों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर

  डिजिटल डेस्क। यूपी के विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य शिविर लगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फीता काटकर त्रिदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। सबसे पहले सीएम ने बीपी व पल्स की जांच कराई। तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन कक्ष संख्या 48 में विधान परिषद तथा मेरठ, आगरा, […]

Read More
Politics

राष्ट्रपति की मंजूरी से आठ आईआईटी संस्थानों में नए निदेशकों की नियुक्ति

  डिजिटल डेस्क। भारत की राष्ट्रपति ने देश के आठ अलग-अलग आईआईटी संस्थानों के निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस विषय में आधिकारिक जानकारी देते हुए सोमवार रात बताया कि राष्ट्रपति से मिली स्वीकृति के उपरांत अब इन सभी आईआईटी संस्थानों को नए निदेशक मिल सकेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू […]

Read More