सिसक रही सदी लिखो कवि/आदित्य आजमी

 

 

ग़ज़ल

सिसक रही सदी लिखो कवि,
सूख रही है नदी लिखो कवि!

नेकी का तो पतन हो रहा है,
बढ़ रही है बदी लिखो कवि!

किसी दिन घर को गिरा देगी,
ये बुनियादी नमी लिखो कवि!

मंगल पर जाने की तैयारी है,
कम पड़ती जमीं लिखो कवि!

आधुनिकता के इस काल मे,
गुम हो गई हसी लिखो कवि!

यक़ीनन हिंदी और उर्दू दोनों
दो बहने हैं सगी लिखो कवि!

क्रांतिकारी मशाल जलायेगी,
चिंगारी जो दबी लिखो कवि!

कौन दिखाये दर्पण ‘आदित्य’,
कलम जब थमी लिखो कवि!

नाम आदित्य आजमी
शायर – गीतकार
ग्राम – हैदराबाद उर्फ छतवारा (बड़ा पुरा), पोस्ट – चण्डेश्वर,  जिला – आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
पिन कोड- 276128     मोबाइल नं. – 9621983250

3 thoughts on “सिसक रही सदी लिखो कवि/आदित्य आजमी

  1. Wow, awesome blog structure! How long have you been running a blog for?
    you made running a blog look easy. The entire glance of your
    site is fantastic, as well as the content! You can see similar
    here sklep

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कविता

मां

जगत की धरोहर : मां मां प्यार का संगम है । इनसे सारे कार्य सफल हैं । ये बच्चों को चलना और बोलना सिखाती। ये बच्चों को पढ़ना और खेलना सिखाती। आप बच्चों को बनाती नेक इंसान । ये शिक्षित होकर करते राष्ट्र का कल्याण। मां प्यार का संगम है। इनसे सारे कार्य सफल हैं। […]

Read More
कविता

डॉक्टर श्रीरंजन सूरिदेव

  सरस्वती सारस्वत वरद पुत्र को, मेरा शत _शत नमन । आपने साहित्य से अगाध प्यार कर , किया साहित्य सृजन । साहित्य सृजित कर, किया नाम रोशन । साहित्य जगत में , आपकी प्रतिभा थी, विलक्षण । आपका नाम गूंजता कण_कण, आपथे सफल, विद्वतजन । आपके प्रशंसक थे , सकल पाठकगण। श्रीरंजन थे , […]

Read More
कविता

रामधारी सिंह दिनकर

विधा – छन्दमुक्त “””””””””””””””””””” राज्य बिहार जिला मुंगेर, ग्राम सिमरिया में जन्मे । 30 सितम्बर 1908 को, रविसिंह-मनरूप देवी के घर में ।। रामधारी सिंह दिनकर, राष्ट्रकवि दिनकर सदृश थे । गद्य-पद्य में सिद्ध महारथ, पढ़ने को सब लोग विवश थे ।। था ‘विजय सन्देश’ पहला, काव्य संग्रह आपका । आलोचना ‘मिट्टी की ओर’,’शुद्ध कविता […]

Read More